चूरू: राजलदेसर क्षेत्र के गांव में 25 वर्षीय विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, कार्रवाई न होने पर पीड़िता एसपी दफ्तर पहुंची
Churu, Churu | Nov 22, 2025 चूरू जिले के राजलदेसर क्षेत्र के एक गांव में 25 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि स्थानीय थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद वह न्याय की गुहार लगाने चूरू एसपी दफ्तर पहुँची। एसपी दफ्तर में पीड़िता ने शनिवार दोपहर 3 बजे करीब बताया की घटना 20 नवम्बर रात की है।