चूरू: चूरू जिला कारागृह में विचाराधीन बंदी की मौत, न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ पोस्टमार्टम
Churu, Churu | Nov 22, 2025 चूरू जिला कारागृह में एनडीपीएस मामले में विचाराधीन बंदी अजमेर के सापला निवासी 52 वर्षीय जयसिंह की राजकीय भरतिया अस्पताल में मौत हो गई। जयसिंह को करीब 6 महीने पहले एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में चूरू जेल भेजा गया था। कोतवाली एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि जिला कारागृह में बीती रात जय सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी।