चूरू: गैंगस्टर पर लगाम लगाने की तैयारी, अपराध करके अर्जित संपत्ति को करेंगे कुर्क, एसपी ने पुलिस लाइन सभागार में ली मीटिंग
Churu, Churu | Nov 22, 2025 चूरू पुलिस ने गैंगस्टर पर नए कानून के तहत लगाम लगाने की तैयारी की है। अब अपराध करके गलत तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को भी पुलिस के द्वारा नए कानून के तहत कुर्क किया जाएगा। एसपी जय यादव ने पुलिस लाइन सभागार में जिला स्तरीय क्राइम मीटिंग ली। क्राइम मीटिंग में सर्किल व थाना स्तर पर अपराधों की स्थिति, उनकी रोकथाम तथा पुलिस की कार्यशैली की विस्तृत समीक्षा की।