बिहार के मानसी रेलवे स्टेशन के पास चलती जनहित एक्सप्रेस में एक यात्री का मोबाइल छीनने की कथित कोशिश एक युवक को भारी पड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोबाइल स्नैचिंग के प्रयास के दौरान यात्रियों ने युवक का हाथ पकड़ लिया, जिससे वह ट्रेन के बाहर लटका रहा। बताया जा रहा है कि युवक मानसी से खगड़िया स्टेशन तक इसी स्थिति में रहा, जबकि उसके साथी उसे छुड़ाने की कोशिश करते रहे, लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है।
.
.
.
.
#Bihar #Khagaria #Mansi #JanhitExpress #MobileSnatching
Fatehabad, Agra | Jul 12, 2026