तिजारा: तिजारा में सचिन पायलट पर अभद्र टिप्पणी का विरोध, भाजपा प्रदेश प्रभारी का किया गया पुतला दहन
Tijara, Alwar | Apr 30, 2026 राजस्थान भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल द्वारा कांग्रेस नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर गुरुवार दोपहर 2:00 बजे तिजारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राधा मोहन दास का पुतला दहन किया। अग्रवाल ने पायलट को बहरूपिया बताया था और उनके पार्टी के प्रति वफादारी पर सवाल उठाए थे। मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।