लोहरदगा: बिजली विभाग के सहायक अभियंता ने बिजली चोरी के खिलाफ होंदगा गांव में चलाया छापेमारी अभियान, चार लोगों पर मामला दर्ज
लोहरदगा जिले के कुडू बिजली सबडिवीजन की ओर से बिजली चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विभाग द्वारा किस्को थाना क्षेत्र के होंदगा गांव में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें बिजली विभाग के सहायक अभियंता मोहम्मद जीशान की अगुवाई में छापेमारी टीम में मानव दिवस कर्मी शाहनवाज अंसारी, हुसैन अंसारी, सुनील क्षत्री, नवल भगत सहित कई कर्मी और किस्को थाना पुलिस बल