नावकोठी: बीपी मंडल जयंती समारोह को सफल बनाने को लेकर पहसारा पूर्वी पंचायत के गम्हरिया में राजद कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
गम्हरिया में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता गंगाराम महतो ने किया। जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने मौजूदा केंद्र सरकार और राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह गरीब दलित और पिछड़े के हक अधिकार कटौती के लिए षड्यंत्र कर रही है। राजद पंचायत अध्यक्षों के बीच घड़ी का वितरण किया गया तथा बीपी मंडल जयंती समारोह सफल बनाने की अपील की।