नावकोठी: नावकोठी के विभिन्न पंचायतों में मक्का के बाली में दाना नहीं होने से किसान परेशान किसानों ने मुआवजे का किया मांग
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के मक्का उत्पादक किसान हलकान नजर आ रहे हैं। मकई के बाली में दाना नहीं होने से किसान परेशान है। सैंकड़ो हेक्टेयर जमीन में मक्के की खेती की गई है। मानसूनी बारिश के कम होने की वजह से लोगों ने दोहरे खर्चे पर फसल की बुआई और सिंचाई की है। अब जब कुछ समय शेष रह गया फसल कटाई के तो फसल में दाने नहीं होने से किसान ठगा महसूस कर रहे हैं।