नावकोठी: बाबा हरीगिरी धाम विकास समिति गढ़पुरा ने समसा के नवयुवक सेवादल के सदस्यों को किया सम्मानित,दिया प्रशस्ति पत्र
हरीगिरी धाम सेवा समिति गढ़पुरा के द्वारा नवयुवक सेवा दल समसा के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। सदस्यों ने पूरे एक माह तक कांवरियों के सेवा के लिए कैंप का आयोजन किया था। बखरी एसडीओ सौरव कुमार सन्नी डीएसपी कुंदन कुमार ने संयुक्त रूप से सेवा दल के अध्यक्ष गौतम गोस्वामी सहित और सदस्यों को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया।