नावकोठी: पीएचसी नावकोठी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान भारत बंद की चढ़ा भेंट,नहीं पहुंचे जांच कराने गर्भवती महिला
नावकोठी पीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत पूर्व प्रस्तावित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भारत बंद के कारण विफल हो गया। पीएचसी प्रभारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने बताया की विभिन्न जन संगठनों के आह्वान पर भारत बंद के कारण प्रखंड के विभिन्न मार्गों पर यातायात परिचालन बाधित रहने के कारण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की उपस्थिति नहीं हो पायी।