नावकोठी: भारत बंद के दौरान नावकोठी के विभिन्न स्थानों पर आंदोलकारियों ने किया प्रदर्शन
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर भारत बंद के दौरान आंदोलनकारी ने प्रदर्शन किया तथा जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर नावकोठी के यूको बैंक चौक सिसौनी चौक सैदपुर चौक समसा चौक बेगमपुर एवं रमौली आदि स्थानों पर सड़क जाम कर यातायात को बाधित कर दिया। उमस भरी गर्मी में यातायात बंद होने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया।