नावकोठी: जदयू के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष का पहसारा आगमन,कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
बेगूसराय जदयू के महानगर अध्यक्ष पंकज सिंह का पहसारा में आगमन हुआ। इस अवसर पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश सिंह भाजपा नेता शिवेश रंजन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला आदि देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि मेरा लक्ष्य है कि पूरे जिला का समान रूप से विकास हो।