हरिद्वार: मौहल्ला कैथवाड़ा में अली मस्जिद के पास से 54 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ ज्वालापुर पुलिस ने एक तस्कर किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मौहल्ला कैथवाड़ा में 54 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार किया है। यहां अली मस्जिद के पास से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपी नदीम को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।