हरिद्वार: चंडीगढ़ चौक पर कुख्यात बदमाश प्रवीण वाल्मीकि के नाम पर ट्रैवल एजेंट से मांगी गई रंगदारी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
हरिद्वार के चंडीघाट चौक पर कुख्यात बदमाश प्रवीण वाल्मीकि के नाम से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस मामले में हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रैवल एजेंट का काम करने वाले प्रदीप कुमार ने तहरीर देकर बताया कि बिल्केश्वर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने उसे फोन कर प्रवीण वाल्मीकि के नाम से हर महीने ₹25 हजार की डिमांड की है।