हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने केविन केयर चौक से मोबाइल चोरी के आरोप में किया एक गिरफ्तार
थाना सिडकुल पुलिस ने केविन केयर चौक से मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस को एक स्कूटी और चोरी हुआ मोबाईल बरामद हुआ है। आरोपी राहुल हेतमपुर का रहने वाला है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।