हरिद्वार: बहादराबाद स्थित पीएनबी के ग्राहक सेवा केंद्र में लाखों की चोरी का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जुटी जांच में
बहादराबाद स्थित पीएनबी के ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी का सीसीटीवी वायरल हो रहा है। घटना शनिवार की बताई जा रही है। जिस समय सुरक्षाकर्मी खाना खाने गए थे तभी चोरी की घटना हुई। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं। रविवार को बहादराबाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।