हरिद्वार: श्यामपुर में बिजनौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जंगली हाथी के आने से हड़कंप, बड़ी घटना टली
रविवार शाम श्यामपुर में बिजनौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जंगलों से निकल कर एक हाथी सड़क पर आ गया। अचानक सड़क पर आए हाथी को देखकर गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। आधे घंटे तक जंगली हाथी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही मौजूद रहा। इस दौरान सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस और वन विभाग की टीम में किसी तरह जंगली हाथी को वापस जंगल में खदेड़ा।