हरिद्वार: नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में ली शपथ, जगजीतपुर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में मनाई गई खुशियां
नरेंद्र मोदी ने आज लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लाइव प्रसारण को देखा गया। जिला कार्यालय में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने शपथ ग्रहण के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं भी दी।