सरधना: सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के बाद सरधना में बढ़ाई गई सुरक्षा, एसपी देहात के नेतृत्व में पुलिस ने किया पैदल मार्च
सरधना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिजीत कुमार एवं क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार सरधना थाना प्रभारी दिनेश प्रताप ने थाना सरधना क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।