हमीरगढ़: चित्तौड़ रोड के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
ट्रांसपोर्ट नगर निवासी युवक शुक्रवार रात 10:30 बजे के करीब अपने कार्य स्थल से घर की ओर लौट रहा था इसी दौरान चित्तौड़ रोड के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को निजी साधन की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में घायल युवक का उपचार जारी है|