हमीरगढ़: हमीरगढ़ पुलिस ने चारभुजानाथ मंदिर में चोरी का खुलासा कर सरगना डॉन सहित 4 को किया गिरफ्तार, शत प्रतिशत माल किया बरामद
हमीरगढ़ थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुये सगतपुरिया के चारभुजानाथ मंदिर में हुई चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने चोर गिरोह के सरगना गोपाल कंजर उर्फ डॉन सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह है कि पुलिस ने मंदिर से चोरी गया शत-प्रतिशत माल भी इस गिरोह से बरामद कर लिया है।