हमीरगढ़: सुवाणा में तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, महिला घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती
सुवाणा निवासी महिला गुरुवार रात 10:00 बजे के करीब घर के बाहर खड़ी थी इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाकर महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला गिरकर घायल हो गई महिला को घायल अवस्था में उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल महिला का उपचार जारी है|