हमीरगढ़: सकतपुरिया के समीप रोड पर अचानक पशु के आने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर टकराया, घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती
बरड़ोंद निवासी व्यक्ति रविवार शाम 7:30 बजे के करीब निजी कार्य से कहीं जा रहा था इसी दौरान सकतपुरिया के समीप रोड पर अचानक पशु के आने से बाइक अनियंत्रित होकर पशु से टकरा गई जिस से वह गिरकर घायल हो गया जिसे उपचार हेतु निजी साधन की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल व्यक्ति का उपचार जारी है|