हमीरगढ़: मंडपिया के समीप दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
संजय कॉलोनी का निवासी व्यक्ति चित्तौड़ की और निजी कार्य से गया हुआ था वापस रविवार रात 10:30 बजे के करीब चित्तौड़ से अपने घर की ओर लौट रहा था इसी दौरान मंडपिया के समीप दोनों बाइक सवार आमने-सामने की ओर से आपस में टकरा गए जिससे बाइक पर सवार प्रहलाद घायल हो गया घायल को वहां मौजूद अन्य राहगीरों की मदद से निजी साधन की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया |