पटियाली: गंजडुण्डवारा में शिवली हत्याकांड का 12 घंटे में हुआ खुलासा, नामजद आरोपी आशिक उर्फ गुल्ली गिरफ्तार, एक साथी फरार
कासगंज के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गनेशपुर में शिवली हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा करते हुए नामजद आरोपी आशिक उर्फ गुल्ली को गिरफ्तार किया। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर ढपाली तिराहा स्थित कब्रिस्तान के पास से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, हत्या के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दूसरे फरार है।