समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 11 नवंबर 2026
भास्कर महोत्सव 2026 के तहत तीन दिवसीय निःशुल्क भोजपुरी चित्रकला प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, पटना तथा जिला प्रशासन, बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में भास्कर महोत्सव 2026 के अवसर पर आज दिनांक 11 नवंबर 2026 को आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, बक्सर में तीन दिवसीय निःशुल्क भोजपुरी चित्रकला प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि द्वारा किया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 से 13 नवंबर तक आयोजित होगा। इसका समापन सह कला प्रदर्शनी 13 नवंबर को अपराहन 2:30 बजे रामरेखा घाट, बक्सर स्थित लाइट एंड साउंड परिसर में किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के बच्चों कृष्णा, अभिमन्यु, प्रभात, राहुल, सत्यम एवं रत्न मानस द्वारा छठ महापर्व के पारंपरिक गीतों की मनमोहक प्रस्तुति से हुआ। वहीं, उच्च विद्यालय, जासो के छात्र-छात्राओं ने छठ गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने बच्चों को संबोधित करते हुए छठ महापर्व की महत्ता, लोक संस्कृति की समृद्ध परंपरा तथा कला के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा निखारने और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों के बीच चित्रकला सामग्री का वितरण किया गया तथा भास्कर महोत्सव के सफल आयोजन की शुभकामनाएँ दी गईं।
इस अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्रीमती प्रतिमा कुमारी, चित्रकला प्रशिक्षक श्रीमती नीलम कुमारी, श्री कमलेश कुंदन, श्रीमती रूपा कुमारी, श्री सौरभ कुमार एवं श्रीमती सुनीता कुमारी सहित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के शिक्षक रविरंजन चौबे, शुभम कुमार, मनीष शर्मा एवं महिमा साक्षी उपस्थित रहे।
यह पहल बच्चों में चित्रकला के प्रति रुचि विकसित करने, रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा भोजपुरी कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Buxar Administration Samrat Choudhary Buxar Police Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #buxarjila #bihar #samratchaudhary #BuxarNews #BiharNews
Buxar, Bihar | Nov 11, 2026