समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 11 नवंबर 2026
जिला पदाधिकारी ने डुमरांव अनुमंडल के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर आज दिनांक 11 नवंबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला ने डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत छठिया पोखरा, रेलवे स्टेशन डुमरांव एवं बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने घाटों की पर्याप्त साफ-सफाई, पहुंच पथ, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण कर ली जाएं।
उन्होंने खतरनाक एवं गहरे जल वाले स्थानों को चिह्नित कर बैरिकेडिंग एवं लाल झंडे लगाने, पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई तथा सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही घाटों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सतत निगरानी रखने को कहा।
निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, विशेष कार्य पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद डुमरांव एवं नगर पंचायत ब्रह्मपुर उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से कार्य करें तथा सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary #bihar #BiharNews #jaychhathimaiya
Buxar, Bihar | Nov 11, 2026