प्रेस रिलीज़
आरा प्रखंड के अनुश्रवण समिति की बैठक बुलाकर बाढ़ राहत की सूची उक्त बैठक में पारीत कर बाढ़ राहत का वितरण हो - क्यामुद्दीन अंसारी
आरा,12 सितंबर 2026.
भाकपा माले राज्य स्थाई समिति सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने एक प्रेस बयान जारी कर संवाददाताओं को बतलाये कि आज आरा प्रखंड के महुली,कड़ारी,धोबहां, सहित कई गांवों का दौरा किया,इस दौरान भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी के अलावे युवा नेता मुकुल यादव,तथा नीतीश कुमार कुशवाहा भी साथ में थे, भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा प्रखंड में श्रीघ्र अनुश्रवण समिति की बैठक बुलाई जाय.ये बातें आज आरा प्रखंड मुख्यालय में आई बाढ़ पीड़ित महिलाओं को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा अंचल कार्यालय द्वारा प्लास्टिक किट वितरण करने में भारी अनियमितता की गई है. आज प्रखंड कार्यालय पर बसंतपुर और महकमपुर बारा से बड़ी संख्या में महिलाएं प्लास्टिक किट के लिए पहुंची थी पर अंचल पदाधिकारी के नहीं रहने की वजह से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि बाढ़ आपदा सूची में भारी गड़बड़ी है इस संबंध में आरा सदर अनुमंडल पदाधिकारी से दूरभाष पर बात की, तथा बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते हुए कहा कि आरा सदर प्रखंड में शीघ्र अनुश्रवण समिति की बैठक बुलाकर बाढ़ राहत आपदा सूची को पारित किया जाय. भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि प्रखंड अनुश्रवण समिति की बैठक से पहले पंचायत अनुश्रवण समिति की बैठक कर उक्त सूची को पारित किया जाय तब जाकर बाढ़ राहत का वितरण किया जाय.
भाकपा माले नेता ने बिहार सरकार से मांग की है कि प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवार को दो माह का राशन और 10,000 रुपया दिया जाय तथा फसल क्षतिपूर्ति के लिए प्रति एकड़ 25,000 रुपए मुआवजा दी जाए.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि गंगा नदी में आई भयावह बाढ़ की वजह से करोड़ों रुपए के किसानों के फसल की क्षती हुई है अतः किसानों तथा मनी,भउली,बटाई पर खेती करने वाले बटाईदार किसानों को फसल की क्षतिपूर्ति राशि दी जाय.
Arrah, Bhojpur | Sep 12, 2026