बिंदकी: रतवा खेड़ा गांव में संदिग्ध अवस्था में वृद्ध की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के रतवा खेड़ा गांव में शुक्रवार की सुबह बिहारी उम्र लगभग 65 वर्ष पुत्र फकीरे निवासी रतवा खेड़ा कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ताकि मौत का कारण पूरी तरह से स्पष्ट हो सके। हालांकि ठंड लगने से मौत की चर्चा रही।