कांके: झारखंड के 30,715 शिक्षकों को 6 दिसंबर तक प्रशिक्षण पूरा करने का निर्देश
Kanke, Ranchi | Nov 13, 2026 झारखंड के 30,715 शिक्षकों को 6 दिसंबर तक प्रशिक्षण पूरा करने का निर्देश झारखंड के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक के शिक्षकों को 6 दिसंबर तक 50 घंटे का ऑनलाइन सतत पेशेवर विकास प्रशिक्षण पूरा करना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए 17 नवंबर से 6 दिसंबर तक विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा नहीं करने वाले शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई होगी।