शंभू सेठ ने जेसीबी लगवाकर कराई छठ घाट की सफाई, ग्रामीणों ने की सराहना
भवनाथपुर। अरसली उत्तरी पंचायत अंतर्गत कूड़ेस लामी टोला स्थित छठ घाट की साफ-सफाई को लेकर शंभू सेठ ने सराहनीय पहल की। उन्होंने छठ महापर्व के मद्देनजर जेसीबी मशीन लगवाकर घाट की सफाई कराने में सहयोग किया। इससे घाट की साफ-सफाई का कार्य सुचारु रूप से संपन्न हुआ।
शंभू सेठ की इस पहल की स्थानीय ग्रामीणों ने सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि छठ महापर्व के अवसर पर घाट की स्वच्छता श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। ऐसे में जेसीबी की व्यवस्था कर सफाई कार्य में सहयोग करना सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यों में लोगों की भागीदारी से गांव की व्यवस्था बेहतर होती है। ग्रामीणों ने इस सहयोग के लिए शंभू सेठ के प्रति आभार व्यक्त किया।
Kanke, Ranchi | Nov 13, 2026