संभल: जिलाधिकारी ने अस्थायी कलेक्ट्रेट परिसर में जिला जनगणना/भुलेख कार्यालय का लोकार्पण किया, साथ में पौधारोपण भी किया
जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल द्वारा नव निर्मित जिला जनगणना भूलेख कार्यालय का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण व हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। और अधिकारियों को कार्यालय में आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखना और अपनी जिम्मेदारी का अच्छे निर्वहन करने को कहा।