केडीएम कैंपस सेवरही द्वारा तमकुहीराज़ स्थित कान्हा मैरेज हाल में नवरात्र के अवसर पर डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने डांडिया और गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के महत्व से परिचित कराना था। कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में मुख्य रूप से संस्थान के संस्थापक निदेशक डॉक्टर दीपक सर, गोविंद मद्धेशिया, कलराज मिश्र बाल्मीकि उपाध्याय, दुर्गेश मद्धेशिया, दीपक यादव, हिमांशु वर्मा, करन गुप्ता, आलिया अती, अदिति तिवारी, अंजलि कुशवाहा, अर्चना कुशवाहा, गायत्री उपाध्याय, मीनाक्षी गुप्ता, मिस सोनिया एवं अंशिका राठौर का सहयोग सराहनीय रहा ।
#KushinagarNews #कुशीनगर #DandiyaFestival