राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कश्मीर हमीरपुर में एंटी चिटा रैली का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र कौशल ने की । उसके बाद तहसीलदार गलोड केशव चंद ने बच्चों को नशा न करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि धन चला जाए तो इंसान कमा लेता है पर स्वस्थ खराब हो जाए तो बहुत परेशानियों से गुजरना पड़ता है जिसमें सारे परिवार को भी सफर करना पड़ता है इसलिए सभी बच्चों से मेरा अनुरोध है कि नशा छोड़ें और जिंदगी चुने ।