बांका: बांका में 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित, 5151 परीक्षार्थी हुए शामिल
Banka, Banka | Dec 13, 2024 70 वी संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा शुक्रवार को दोपहर 12 बजे जिले के 20 केंदों पर आयोजित हुई। एकल पाली में सम्पन्न परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए डीएम अंशुल कुमार व एसपी डॉ सत्यप्रकाश स्वयं भ्रमणशील रहे। परीक्षा में 7968 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। जिसमें 5151 उपस्थित हुए, जबकि परीक्षा से 2817 अनुपस्थित रहे।