बांका: राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता पर जिला जज ने की बैठक, कल लगेगी अदालत
Banka, Banka | Dec 13, 2024 व्यवहार न्यायालय में 14 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे जिला जज निखिलेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिला जज ने बताया कि लोक अदालत में आपराधिक मामले, पारिवारिक मामले, ट्रैफिक चालान एवं अन्य सुलहनीय मामलों का समझौता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।