जनकल्याण शिविर का समारोहपूर्वक समापन
हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में हुआ लाभ का वितरण
-----
#श्योपुर-/ केन्द्र एवं प्रदेश की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शेष पात्र हितग्राहियों को दिये जाने के क्रम में नगरपालिका श्योपुर में आयोजित तीन दिवसीय शिविर का समापन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में लाभ का वितरण किया गया। शिविर के तीसरे दिन कुल 350 आवेदन प्राप्त हुए।
नगरपालिका परिषद भवन में आयोजित समापन समारोह के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेनु सुजीत गर्ग एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण द्वारा 9 हितग्राहियों को लाडली लक्ष्मी योजना के तहत लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही 4 हितग्राहियों को खाद्यान्न पात्रता पर्ची, 3 को पेंशन योजना, 1 हितग्राही को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना कार्ड एवं 1 हितग्राही को जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग ने कहा कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप सभी पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलें, इसके लिए जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका श्योपुर में 14 से 17 जून तक तीन दिवसीय शिविर का आयोजन कर हितग्राहियों को योजनाओं में लाभान्वित किया गया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण ने कहा कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप सभी पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलें, इसके लिए जनकल्याण शिविर आयोजित किये जा रहे है। केन्द्र एवं प्रदेश की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शेष पात्र हितग्राहियों को दिये जाने के उद्देश्य से नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों में शिविरों का आयोजन कर पात्रतानुसार हितग्राहियों को लाभान्वित किये जाने का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के पार्षद श्री जुगल महेरा, एवं श्रीमती नाथी बाई आदिवासी एवं सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग, शिविर के नोडल अधिकारी श्री आदित्य चौहान, सहायक नोडल अधिकारी श्री नीरज निगम, श्री इस्तियाक कुरैशी, श्री ओमवीर सिंह रघुवंशी, श्री जितेंद्र राव, महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती ममता व्यास, श्रीमती लक्ष्मी तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा नागरिकगण उपस्थित रहे।
इन हितग्राहियों को किया लाभान्वित
समापन समारोह के दौरान मंच से प्रतीकात्मक रूप से 18 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में लाभ का वितरण किया गया। बालिका आयजिल, नूर फातिमा, अजरा, शिफा अंसारी, निमरा, हुसैना, तनस्वी कुलश्रेष्ठ, कैफियत एवं शिवानी सुमन को लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही श्रीमती भगवती जोशी, श्रीमती लक्ष्मी, श्रीमती भूपा, श्रीमती निर्मला बैस को खाद्यान पात्रता पर्ची, श्रीमती नीलोफर, श्रीमती सवा, श्रीमती योग्यता सुमन को सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत लाभान्वित किया गया। श्रीमती मंजू सेन को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत पंजीयन करते हुए कार्ड प्रदान किया गया। इसके साथ ही साहिल को जन्म प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
25 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 17, 2026