रेवदर: रेवदर में धीमे सड़क निर्माण को लेकर लोगों में आक्रोश, बारिश से सड़क बनी मुसीबत, मुख्य सड़क पर गहरे गड्ढों में भरा पानी
Reodar, Sirohi | Sep 13, 2026 रेवदर में सड़क निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार अब आमजन और व्यापारियों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। बारिश के बाद मुख्य सड़क की हालत और ज्यादा खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।हालात यह हैं कि सड़क पर पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है, वहीं वाहन चालकों को बेहद धीमी