बहेड़ी: पंजाबी कॉलोनी स्थित प्रदेश कार्यालय पर भाकियू ने बताया, आज रात गन्ना किसानों के खाते में आएंगे ₹11.50 करोड़
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पश्चिमी उत्तर पदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी जगत ने आज बहेड़ी के पंजाबी कॉलोनी चौराहे के पास स्थित प्रदेश कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज 6 नवंबर की रात में किसी समय तक केसर शुगर मिल प्रबंधन की तरफ से गन्ना किसानों के खाते में 11,50 करोड़ रुपए की धनराशि डाली जाएगी ।