लखीसराय: लखीसराय के 11 परीक्षा केंद्रों पर बिहार पुलिस सिपाही (प्रचालक) भर्ती लिखित परीक्षा का हुआ आयोजन
रविवार को लखीसराय में 11 परीक्षा केंद्रों पर केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा बिहार पुलिस सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया. यह परीक्षा अपराह्न 12 बजे से अपराह्न 2 बजे तक हुआ. कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्वाहन 10 बजे से 11 बजे के बीच परीक्षा केदो में अभ्यर्थियों का प्रवेश कराया गया. यहां कुल 5105 अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होना था.