दीयों के पुर्न उपयोग से बनाई कलाकृतियों की प्रदर्शनी का अवलोकन
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जनसंवाद के दौरान दियों का पुर्न उपयोग कर बनाई गई आकर्षक एवं सजावटी वस्तुओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।
उल्लेखनीय है कि क्रियेटिव श्योपुर पहल अंतर्गत इन दीयों का पुर्न उपयोग कर स्कूली विद्यार्थियों एवं समूह की महिलाओं द्वारा कई प्रकार की सजावटी वस्तुए और आकर्षक शोपीस बनाए गए हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में उपयोग किए गए दीयों को कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की पहल पर एकत्रित कर उन्हें पुनः उपयोगी कर जिले के विभिन्न हायर सेकेंडरी स्कूलों, सांदीपनी स्कूल एवं समूह की महिलाओं को प्रदान किए गए, जिनके द्वारा इन दीयों का पुर्न उपयोग कर आकर्षक कलाकृतियां बनाई गई है। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथियों को भी इस प्रकार की कलाकृतिया भेट की गई।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur