युवा संगम कार्यक्रम में 177 युवा हुए शामिल, 124 युवाओं का प्रारंभिक चयन
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन शासकीय महाविद्यालय श्योपुर में किया गया। कार्यक्रम में कुल 177 युवाओं ने सहभागिता की, जिनमें से विभिन्न कंपनियों एवं प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा 124 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया।
रोजगार मेले में आमधानी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अपोलो, जे.के. टायर एवं टाटा मोटर्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के लिए 14 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया। स्काईलाइन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्टोर कीपर एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए 43 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया। भारतीय जीवन बीमा निगम, श्योपुर द्वारा बीमा अभिकर्ता पद हेतु 26 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया। जन शिक्षण संस्थान, श्योपुर द्वारा सिलाई प्रशिक्षण के लिए 41 युवाओं का चयन किया गया।
रोजगार मेले के दौरान युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के साथ-साथ उनके भविष्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से करियर काउंसलिंग भी आयोजित की गई। श्री रामनिवास राव एवं श्रीमती ममता मित्तल सहित काउंसलर एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा 45 अभ्यर्थियों को करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्हें अपनी रुचि, योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर चुनने के लिए प्रेरित किया गया।
रोजगार मेले में प्राचार्य डॉ ओ.पी. शर्मा, डॉ. आसिफ कुरैशी, प्रभारी, स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ, शासकीय पी.जी. महाविद्यालय, श्योपुर; डॉ. अनिल तोमर, स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ, शासकीय गर्ल्स कॉलेज, डॉ सीमा चौकसे, श्री आशीष कुमार जैन, जिला रोजगार अधिकारी तथा श्री राजेश मीणा, कार्यक्रम अधिकारी, जन शिक्षण संस्थान, जिला रोजगार कार्यालय से श्री नीरज चिड़ार एवं श्री यश शर्मा उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheipur
Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 16, 2026