अवैध मदिरा के विरुद्ध निवाड़ी आबकारी विभाग का सख्त प्रहार; निवाड़ी में 15 लीटर शराब जप्त कर, 01 प्रकरण दर्ज
--
निवाड़ी जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, निर्माण और विक्रय पर नकेल कसने एवं अवैश शराब बिक्री एवं संग्रहण के संबंध में त्वरित कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, आबकारी विभाग ने सफलता हासिल की है।
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार और आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्यवाही में अवैध मदिरा के कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए गए हैं। इस कार्यवाही के अंतर्गत, मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया हैं।
निवाड़ी कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के स्पष्ट आदेशों एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती अमृता जैन के कुशल मार्गदर्शन में, वृत्त प्रभारी श्रीमती सपना यादव के नेतृत्व में आबकारी दल द्वारा यह कार्रवाई की गई है।यह विशेष कार्यवाही दिनांक 23/11/2026 को निवाड़ी जिले के निवाड़ी तहसील के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास चुरारा पहाड़ी पर की गई। जिसमें 15 लीटर हाथभट्टी मदिरा जप्त कर 01 प्रकरण दर्ज किया गया।
जिला प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि अवैध रूप से मदिरा संग्रहण या विक्रय करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कानून के दायरे में रहकर कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।
इस सफल कार्यवाही को सुनिश्चित करने में वृत्त प्रभारी श्रीमती सपना यादव की सक्रिय भूमिका रही। साथ ही, आबकारी प्रधान आरक्षक महेंद्र राय, आबकारी आरक्षक श्री अवधेश अहिरवार, प्रहलाद प्रजापति मौके पर तत्परता दिखाते हुए सराहनीय कार्य किया।
#JansamparkMP #niwari