मांग पूरी नहीं हुई तो 24 अगस्त से पूरे हरियाणा में अनिश्चितकालीन हड़ताल- विकास राठी
दी रेवन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के राज्य उपाध्यक्ष विकास राठी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आज हमारी जायज मांगे पूरी नही हुई तो दो दिन से चल रहे सांकेतिक धरने को 24 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा।पिछले चार महीनों से इंतकाल के नए पोर्टल में तकनीकी कमियों के कारण आज जनता और कर्मचारी परेशान हैं।राठी ने सरकार और राजस्व विभाग से पोर्टल की तकनीकी समस्याएं दूर करने, आईटी टीम की जवाबदेही तय करने और संशोधित लैंड रिकार्ड जारी करने की मांग की है। डिजिटल क्रॉप सर्वे को अन्य राज्यों की तरह प्राइवेट एजेंसी से करवाने, रोवर मशीन से पैमाइश के लिए सक्षम ऑपरेटर और उचित प्रशिक्षण की मांग की है। इसके अलावा गिरदावरी सहायक के मानदेय और बकाया एलटीसी का भुगतान और इंक्रीमेंट की फाइल जल्द से जल्द मंजूर करने की मांग की गई है। इनमें से कुछ मांगे तो दो तीन साल से लंबित चल रही हैं। धरने को सर्व कर्मचारी संघ के सचिव अशोक पिलानीया, सत्यवीर स्वामी प्रधान हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, सर्व कर्मचारी संघ जिला भिवानी के सचिव धर्मवीर सिंह भाटी, बिजली विभाग से अशोक गोयत, गोविंद बुल्ला,अजय श्योराण, गौरव शर्मा,प्रवीन कुमार, बजरंग लाल, सुशील कुमार, नवीन कुमार फायर ब्रिगेड से और नगर परिषद से राज्य सचिव पुरुषोत्तम व प्रवीन, रोडवेज से राज्य प्रधान नरेन्द्र दिनोद,अनिल नागर और अनिल फौजी ने धरने को संबोधित किया और धरने को अपना समर्थन दिया। युवा कल्याण संगठन के प्रधान कमल ने गलत नीतियों को लेकर सरकार को घेरा।धरने की अध्यक्षता पूर्व जिला प्रधान सुनील कौशिक और मंच संचालन जिला प्रधान सुमेर कानूनगो ने किया। धरने अशोक कानूनगो, शैलेश गौड कानूनगो, मंगल कानूनगो, पटवारी रविन्द्र, प्रीति पटवारी, तहसील भिवानी प्रधान विक्रांत शर्मा, मिलन सिंह पटवारी, तहसील सिवानी प्रधान जयचंद, तहसील प्रधान लोहरु अमित, तहसील बवानी खेड़ा प्रधान प्रदीप,तहसील प्रधान तोशाम सोमबीर ढुल, ओमबीर पटवारी बवानीखेड़ा,मोहनलाल पटवारी,शैलेन्द्र पंघाल पटवारी, सुखबीर काजल पटवारी, मनोज वर्मा पटवारी, राजबीर खान पटवारी,शैलेन्द्र परमार पटवारी, दीपक पटवारी, मयंक,इंद्रजीत, विशाल, शुभम पटवारी, अशोक पटवारी, संदीप रोहिल्ला, अनुभव पटवारी, दीपक, जोनी, हर्ष पटवारी, प्रदीप पटवारी, प्रवेश व गौरव पटवारी समेत कई पटवारी व कानूनगो उपस्थित थे।