HTET का परिणाम जारी, 16.57 प्रतिशत अभ्यार्थी हुए पास, 2.33 लाख ने किया था आवेदन, डेढ़ माह बाद रिजल्ट जारी
: तीनाें लेवल का परीक्षा परिणाम किया गया है घोषित: चेयरमैन शंकर धूपड़
भिवानी । हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा हरियाणा पात्रता परीक्षा (HTET) का परिणाम घोषित किया गया है। इस बार परीक्षा परिणाम 16.57 प्रतिशत रहा। वहीं इस बार 2.33 हजार अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था। इसकी परीक्षा 4-5 जुलाई आयोजित की गई थी, जिसके करीब डेढ़ महीने बाद यह परिणाम जारी किया गया है।
एचटेट में कुल 1 लाख 92 हजार 220 परीक्षार्थी बैठे थे, वहीं पास प्रतिशतता 16.57% रहा। लेवल-1 में 31402 अभ्यार्थी प्रविष्ठ हुए, जिनका पास प्रतिशत 3.53 रहा है। लेवल-2 की परीक्षा में 99896 अभ्यार्थी पर्विष्ठ हुए, जिनका पास प्रतिशत 20.71 रहा। लेवल-3 की परीक्षा में 60922 अभ्यार्थी प्रविष्ठ हुए, जिनका पास प्रतिशत 16.50 प्रतिशत रहा।
2.33 लाख ने किया था आवेदन
बता दें कि एचटेट के लिए प्रदेश भर में 383 सेंटर बनाए गए थे। इनमें 2 लाख 33 हजार 894 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इनमें से एक लाख 66 हजार 137 महिला परीक्षार्थी, 67 हजार 157 पुरूष परीक्षार्थी थी। इसमें से लेवल-3 (पीजीटी) में 73 हजार 91 अभ्यार्थी, लेवल-2 (टीजीटी) में 1 लाख 19 हजार 141 अभ्यार्थी व लेवल-1 (पीआरटी) में 41 हजार 62 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था।
1.92 हजार परीक्षार्थी बैठे
शिक्षा बोर्ड चेयरमैन शंकर धुप्पड़ ने कहा कि 4-5 जुलाई को एचटेट परीक्षा हुई थी। जो 3 शिफ्टों में आयोजित की गई थी। इस एचटेट में कुल 1 लाख 92 हजार 220 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे। इसमें से लेवल-1 (पीआरटी) में 31 हजार 402, लेवल-2 (टीजीटी) में 99 हजार 896 व लेवल-3 (पीजीटी) 60 हजार 922 अभ्यार्थी बैठे।
30883 अभ्यार्थियों की हुई बायोमैट्रिक
शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यार्थियों की बायोमैट्रिक के लिए बुलाया गया था। जिनकी जिला मुख्यालय पर 10-12 अगस्त तक बॉयोमैट्रिक की गई। जिसमें 31847 अभ्यार्थी बुलाए बए थे। जिसमें से 30883 बायोमैट्रिक के लिए पहुंचे थे। लेकिन 964 अभ्यार्थी बायोमैट्रिक में नहीं पहुंच पाए। जो अभ्यार्थी रह गए, उनको एक और मौका दिया जाएगा। लेकिन अब बायोमैट्रिक बोर्ड कैंपस में ही होगी।