कांके: झारखंड मंत्रालय में 11 जुलाई को होगी हेमंत कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
Kanke, Ranchi | Jul 8, 2025 हेमंत कैबिनेट की बैठक शुक्रवार 11 जुलाई को बुलाई गई है. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे. इसकी जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के द्वारा विज्ञप्ति जारी कर दी गई है. बैठक झारखंड मंत्रालय स्तिथ मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. इस बैठक में कई प्रस्ताव पास होंगे. विभाग ने सभी प्रस्ताव को तैयार कर लिया है.