कांके: रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने दो नाबालिग लड़कों को किया रेस्क्यू, चाइल्ड लाइन रांची को सौंपा
Kanke, Ranchi | Jul 8, 2025 रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने दो नाबालिग लड़के का रेस्क्यू किया है। आरपीएफ ने दोनों नाबालिग लड़के को चाइल्ड लाइन रांची को सौंप दिया है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे प्रेस रिलीज जारी कर आरपीएफ ने बताया कि आरपीएफ के द्वारा राउंड और चेकिंग अभियान के दौरान रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर दो नाबालिग लड़के को बैठा देखा।