कांके: रांची के हेहल अंचल कार्यालय में चोरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Kanke, Ranchi | Jul 8, 2025 रांची स्थित हेहल अंचल कार्यालय में चोरी की घटना हुई है। मंगलवार सुबह करीब दस बजे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और भीतर घुसकर जमकर हाथ साफ किया। बताया जा रहा है कि चोर वॉटर प्यूरीफायर, एक फ्रिज, एक सीपीयू और दो प्रिंटर लेकर फरार हो गए।