कांके: हरमू स्थित आजसू कार्यालय में छात्र संघ का मिलन समारोह, दर्जनों छात्रों ने ली सदस्यता
Kanke, Ranchi | Jul 8, 2025 हरमू स्थित आजसू कार्यालय में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे आजसू छात्र संघ का मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान दर्जनों छात्रों ने आजसू की सदस्यता ली। मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर मौजूद रहे। उन्होंने आजसू में सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत किया।