कांके: रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में हो रही भारी बारिश, दस जिलों में अलर्ट जारी
Kanke, Ranchi | Jul 8, 2025 रांची सहित झारखंड के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह करीब 12 बजे रांची सहित दस जिलों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने और बाहर न निकलने की सलाह दी है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम बंगाल में बना लो प्रेशर सिस्टम अब झारखंड की ओर बढ़ रहा है।